क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलानतर्गत प्रखंड कटरा में स्थित सड़क यजुआर से लखनपुर तक लगभग 5 किमी सडक ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है, जबकि उक्त सडक के दोनों तरफ औराई से यजुआर एवं लखनपुर से बेदौली सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन है, जिसके कारण उक्त सडक पर दोनो तरफ से भारी वाहन आने जाने से अल्प समय अवधि में ही सड़क जर्जर हो जाती है;2. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत प्रखंड कटरा से खंगुरा डीह से सीता बड़ से राम खंगुरा से बसंत से बंधपुरा पिपरा दरभंगा सीमान तक सडक ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है उक्त सडक मां चामुंडा स्थान को तीर्थ स्थल अहिल्या स्थान को जोडती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त दोंनों खंडों के सड़क को पथ निर्माण विभाग में अधिग्रहण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?