क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत पोठिया प्रखंड के कोलथा पंचायत के पीएमजीएसवाई सड़क मेछावाड़ी से पचछमा बस्ती होते हुये कब्रिस्तान तक सड़क एवं कल्भर्ट नहीं रहने के कारण आमजनों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हां तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?