क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सरकार में छूटे हुए टोलों/बसावटो को बारहमासी सम्पर्कता प्रदान करने के लिए मोबाईल एप से सर्वेक्षण कराया है;2. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के महाराजगंज कार्य प्रमण्डल अन्तर्गत लकड़ी नवीगंज प्रखण्ड के महुआरी बाजार से तक्थटोला (मोबाईल सर्वे आईडी-95034) एवं गोरेयाकोठी प्रखण्ड के खग्नी से गोपालपुर आर.सी.डी. रोड (मोबाईल सर्वे आईडी-78857) तक जाने वाली कच्ची सड़क गड्ढ़े में तब्दील है, जिसके कारण प्रायः सड़क दुर्घटनाये होती रहती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त दोनों सड़कों को यथाशीघ्र पक्कीकरण कराते हुए छूटे हुए टोलो/बसावटो को सम्पर्कता प्रदान कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?