क्या मंत्राी, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के ग्रामीण कार्य प्रमंडल पुपरी अंतर्गत प्रखंड बोखडा में मोहम्मद जफीरूल के घर से पीएमजीएसवाई खड़का धर्मपुर पथ जिसका प्राक्कलित राशि 4656572/ लाख रूपये की लागत से मुख्यमंत्राी ग्राम संपर्क योजना के तहत संवेदक रामबाबुराय घेसौत, सिवाईपटटी, मीनापुर (मुजफ्फरपुर ) द्वारा बनाया गया सड़क बने अभी दो वर्ष भी नहीं हुआ है लेकिन सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लगता है कि 10-15 वर्ष पहले सड़क निर्माण हुआ हो , यदि हां तो सरकार इसका जांच कराकर दोषी अभियंता एवं संवेदक के विरूध् कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?