क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि, क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत जाफरनगर पंचायत जो गंगा पार बेगूसराय जिला के पास है, गंगा नदी के नजदीक होने के कारण इस पंचायत के वार्ड संख्या 1,2,3,4,5,7 एवं 8 का कटाव धीरे-धीरे हो रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पंचायत के सभी वार्डों में कबतक कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं. तो क्यों ?