क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के बायसी विधान सभा क्षेत्र के डगरूआ प्रखण्ड के बरसोनी चौक के एन0एच0-31 से मोहम्मदिया होते हुए कस्बा जाने वाली पी0डब्लू0डी0 सड़क के चौड़ीकरण नहीं होने से आये दिन दुर्घटनायें होती रहती है, साथ ही आवागमन में काफी कठिनाई होती है एवं प्रतिदिन जाम लगा रहता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को नए सिरे से चौड़ीकरण करते हुए कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?