क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने के कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग के पत्रांक 178/गो. (अनु.) दिनांक 01.07.2020 द्वारा राज्य के शहरी क्षेत्रों / यातायात के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों के बाईपास के निर्माण की योजना तैयार करने हेतु सभी जिला पदाधिकारी को निदेशित किया गया था, जिसके आलोक में कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल सहरसा के द्वारा इस पथ के लिए आवश्यक करवाही के लिए पथ निर्माण विभाग को भेजा गया था;क्या यह बात सही है कि 2020 से अबतक ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा इस पथ का हस्तांतरण पथ निर्माण विभाग को नहीं किया गया है, 4. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ के निर्माण हो जाने से सहरसा के बायपास के रूप में इस सड़क का काफी उपयोग होगा, यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस पथ को पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरित करवाने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?