क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिले के मटिहानी प्रखंड अंतर्गत सफापुर पंचायत में सफापुर से मीनापुर तक, जो कि पी०एम०जी०एस०वाई० के तहत आता है, सड़क पूर्णत: जर्जर हो गयी है;2. क्या यह बात सही है कि बलिया प्रखंड के विशुनपुर दियारा भवानंदपुर सड़क पिछली बाढ़ के कारण गड्ढे में तब्दील हो चुकी है, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त सड़कों की मरम्मति एवं सुदृढीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?