क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत ओबरा प्रखंड के खुदवा पंचायत के ग्राम कलेन में सोनवर्षा वितरणी के 25.76 आर०डी०की बायीं तरफ से निसृत सागरपुर वाटर कोर्स (जलवाहा) के 1.5 आर० डी० पर अवस्थित फाल जीर्ण - शीर्ण अवस्था में है, जिसके कारण किसानों की 200 से 250 एकड़ जमीन सिंचाई से वंचित रह जाती है तथा वर्षा के समय अत्यधिक पानी हो जाने के कारण खेत जलमग्न हो जाता है, यदि हाँ ,तो सरकार कब तक उक्त स्थान पर फाल निर्माण कराने का विचार रखती है नही, तो क्यों ?