Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1738Starred Question Listed

नियुक्ति कराना

श्री अजय कुमार (138) (बिभूतिपुर ) पशु एवं मत्स्य संसाधन 20 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि दुग्ध संघ बरौनी की उप-विधि की कंडिका 35-2-13 में संघ के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति एवं कंडिका-36 में प्रबंध निदेशक की सारी शक्ति निदेशक मंडल (बोर्ड) द्वारा दिया जाना विहित है,2. क्या यह बात सही है कि श्री रविन्द्र प्रसाद, तत्कालीन मुख्य कार्यपालक, जमशेदपुर के रूप में रहते हुए लाखों रूपये की गबन के मामले में उन्हें पद से हटाये जाने के बावजूद, उनकी नियुक्ति, बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक के पद पर निदेशक मंडल (बोर्ड) की स्वीकृति के बिना अप्रैल- 2024 में कर दी गई, तथा दिनांक-07.01.2025 को आहुत निदेशक मंडल (बोर्ड) की बैठक में प्रभारी प्रबंध निदेशक श्री रविन्द्र प्रसाद की नियुक्ति को अस्वीकृत करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है, इसके बावजूद श्री प्रसाद अपने पद पर बने हुए हैं,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार निदेशक मंडल के निर्णय के आलोक में वर्तमान प्रबंध निदेशक को हटाने एवं नये प्रबंध निदेशक की नियुक्ति करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
20 मार्च, 2025
Member
श्री अजय कुमार (138) (बिभूतिपुर )
Department
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
Ministry
पशु एवं मत्स्य संसाधन
MLA Profile
AJAY KUMAR (138)
AJAY KUMAR (138)
Party
Communist Party of India (Marxist)
Constituency
Bibhutipur -Samastipur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1969
Address
Village-Po-Belari, Thana-Ujiarpur, District-Samastipur