क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत जलालगढ़ प्रखंड के सरसोनी पंचायत, कस्बा प्रखंड के भमरालगंज पंचायत एवं गुड़ही पंचायत तथा श्रीनगर प्रखंड के खोखा दक्षिण पंचायत में ओरेला घाट के पास से होकर बहने वाली सौरा नदी अपने निर्धारित प्राकृतिक मार्ग से विचलित होकर उपजाऊ कृषि भूमि का निरंतर कटाव कर रही है, इस नदी के मार्ग परिवर्तन से प्रभावित पंचायतों में आवासीय मकानों, मंदिरों एवं प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालयों को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है, जिससे 10,000 से अधिक परिवार प्रभावित हो रहे हैं;यदि हाँ तो सरकार सौरा नदी के तटबंध (Embankment) निर्माण, गाद (Sediment) की सफाई तथा नदी को उसके मूल मार्ग पर वापस लाने हेतु कब तक कार्यवाही करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?