क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत प्रखण्ड कोटवा अन्तर्गत मवेशी हॉस्पीटल मच्छरगॉवा का भवन जर्जर है, जिस कारण निकटवर्ती पशुपालकों को असुविधा उठाना पड़ता है,2. यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित जर्जर भवन का मरम्मती कार्य कराने की विचार रखती है, यदि हॉ, तो कबतक, नही तो क्यो?