क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बांका जिला के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत टमाटर,कटहल एवं आम का अत्यधिक उत्पादन होता है, परन्तु भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से किसानों की उपज खराब हो जाने एवं उचित मूल्य नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक क्षति होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक किसानों के हित मे भण्डारण हेतु कटोरिया प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करने का विचार रखती है, नही, तो क्यों?