क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलामुख्यालय नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने के कारण जाम लगता है, जिससे आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?