क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखंड कुटुम्बा में स्ट्रॉबेरी के अलावे किसानों द्वारा अन्य कच्चे उत्पादों को संरक्षित रखने हेतु कोल्डस्टोरेज (सरकारी) की व्यवस्था नही रहने के कारण उन्हें कठिनाई होती है यदि हाँ, तो सरकार कबतक कुटुम्बा में कोल्डस्टोरेज (सरकारी) का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?