स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-01.12.2024 को प्रकाशित शीर्षक ‘’आयुष्मान कार्ड से 792 अस्पतालों में ईलाज रूका'' को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के आयुष्मान डिजिटल मिशन योजना के तहत् अस्पतालों का सत्यापन नहीं होने से 33 जिलों के 792 निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों का ईलाज बंद है;2. क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 116 सरकारी स्वास्थ्य संस्थान, 45 पीपीपी मोड में चलने वाले संस्थान तथा 792 निजी स्वास्थ्य संस्थानों का सत्यापन नहीं किया गया है जबकि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने 5 सितम्बर 2024 को ही सभी अस्पतालों का सत्यापन करने का निर्देश दिया था परन्तु अधिकारियों के लापरवाही के कारण उक्त अस्पतालों का सत्यापन नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त अस्पतालों को सत्यापन नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा उक्त सभी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से ईलाज शुरू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?