क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला अन्तर्गत पिपरा का प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरा में घेराबन्दी नही रहने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा एवं पशुओं का आना-जाना लगा रहता है जिसके फलस्वरूप उक्त स्वास्थ्य केन्द्र ईलाज कराने आये मरीजों के अलावे पदस्थापित चिकित्सकगण एवं कर्मीगण को सुरक्षा के दृष्किोण से काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की घेराबन्दी कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नही, तो क्यों ?