क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत चेवाड़ा प्रखंड के सियानी पंचायत के ग्राम-बेलछी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विगत 25 वर्ष पूर्व ध्वस्त हो चुका है, जिस कारण भवन के अभाव में ग्रामीणों को स्वास्थ्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है,;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-310/2024, दिनांक-14.10.2024 द्वारा विभागीय मंत्री एवं जिला चिकित्सा पदाधिकारी, शेखपुरा को ध्वस्त हो चुके प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्थान पर नए भवन का निर्माण कराने हेतु पत्र देने के बावजूद भी आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ध्वस्त हो चुके प्रा० स्वा ० केंद्र भवन के स्थान पर नये भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, यदि हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?