क्या मंत्री , पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज से 27 किलोमीटर की दूरी पर सहोदरा माई स्थान थरूहट में स्थित है, जहां कनिष्क पालवंश काल की काले पत्थर का बुद्ध की पत्नी यशोधरा और पुत्र राहुल की प्रतिमा है;2. क्या यह बात सही है कि वर्तमान सहोदरा मंदिर से उत्तर बौद्ध धर्म से संबंधित कीमती पत्थर का अनेकों प्राचीन मूर्ति है, जो संरक्षण एवं पर्यटकीय सुविधा के अभाव के कारण नष्ट हो रहे है ;3. यदि उपयुक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक थरूहट के सहोदरा स्थान तथा प्राचाीन बौद्ध धार्मिक मूर्तियों को संरक्षित करने एवं इसे बौद्ध सर्किट से जोड़कर पर्यटकीय सुविधा उपलब्ध् कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?