Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1896Starred Question Listed

नियुक्ति करना

श्री शिव प्रकाश रंजन (195) (अगिआंव ) स्वास्थ्य 21 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत प्रखंड-गडहनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों का घोर अभाव है एवं मात्र 3 डॉक्टर हैं जिसमें से एक डॉक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उदवंतनगर में पदस्थापित कर दिया गया है, साथ ही कम्पाउण्डर, ड्रेसर और लैब टेकनीशियन के पद भी खाली है;2. क्या यह बात सही है की उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिससे मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों  को  उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गडहनी में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने एवं मानक के अनुसार डॉक्टरों चिकित्साकर्मियों की नियुक्ति का विचार रखती है,  हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
21 मार्च, 2025
Member
श्री शिव प्रकाश रंजन (195) (अगिआंव )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Shiv Prakash Ranjan (195)
Shiv Prakash Ranjan (195)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Agiaon-Bhojpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
10 Feb 1991