क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में वर्ष 2017 के बाद सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई है जिसके कारण सहायक प्राध्यापकों के 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त है, तथा मरीजों की शल्य चिकित्सा में विलंब होता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?