क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अन्तर्गत नगरपाड़ा तटबंध रायपुर चैक से सत्संग मंदिर होते हुए रायपुर ग्राम के पीपल गाछ तक की सड़क बहुत ही जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं, बरसात के दिनों में इस सड़क पर जगह - जगह पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क को नये सिरे से कब तक बनाने का बिचार रखती है, नहीं तो क्यों ?