स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 11.12.2024 को प्रकाशित शीर्षक ‘’मांग पर भी 241 करोड़ की नहीं मिली दवाएं'' को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर 2021 -22 तक विभिन्न जिलों के सरकारी अस्पतालों द्वारा 241.81 करोड़ की दवाओं को उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, परन्तु मांग के बाद भी दवाओं की आपूर्ति बीएमएसआईसीएल द्वारा नहीं की गयी जिस कारण राज्य के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति समय पर नहीं होने से मरीजों को मुफ्त दवाएं नहीं मिल सकी;2. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त अवधि में दवा आपूर्ति नहीं कराये जाने की जाँच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?