क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के लकड़ी नवीगंज प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पड़ौली बलीटोला में ऐतिहासिक प्राचीन भवानी स्थान मंदिर है, जहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्वालु भक्त पूजा-अर्चना करने विभिन्न जिलों से आते है, तथा कृष्णा जन्मष्टमी के अवसर पर विशेष मेला का आयोजन किया जाता है, यदि हाँ तो क्या सरकार कब तक भवानी स्थान मंदिर को विकसित करने एवं पर्यटक स्थल बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों