Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1867Starred Question Listed

ए.पी.एच.सी  का निर्माण

श्री सुर्यकान्त पासवान (147) (बखरी) स्वास्थ्य 21 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखण्ड अंतर्गत रजौर टोला लक्ष्मीपुर में अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र (ए.पी.एच.सी) की स्वीकृति उपरांत जमीन उपलब्ध् कराकर एवं जिला पदाधिकारी तथा सिविल सर्जन, बेगूसराय के द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार को उपलब्ध् करा दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त (ए.पी.एच.सी) के निर्माण होने से क्षेत्र के पिछड़ा, महादलित एवं अन्य निर्धन परिवार के हजारों व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा जो अबतक इससे वंचित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेन्द्र (ए.पी.एच.सी) का शीघ्र निर्माण कराना चाहती है, हॉ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
21 मार्च, 2025
Member
श्री सुर्यकान्त पासवान (147) (बखरी)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Suryakant Paswan (147)
Suryakant Paswan (147)
Party
Communist Party of India
Constituency
Bakhri-Begusarai (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 May 1968