क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा डी.ई.आई.सी.डीस्ट्रीक अर्ली इन्टरवेनशन सेंटर योजना चलाया गया है;2. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला में डी.ई.आई.सी. नहीं है, जिसके कारण 0 से 01 वर्ष तक के उन बच्चों का जो जन्म से ही दिल में छेद, कटा, होंठ, टेढ़ा पैर से ग्रसीत हैं, का निःशुल्क ईलाज नहीं हो पा रहा हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त जिलों में डी.ई.आई.सी. केन्द्र का अनुमोदन करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक नहीं तो क्यों?