क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चनखेरिया से साधोपुर होते हुए बॉसडीह सड़क के बीच करेह नदी पर 22 गुना 30 मीटर आकार का उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण हेतु विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के पत्रांक-359 (अनु0), दिनांक-1.7.2020 द्वारा प्रस्तावित पुल के लिए 8831 लाख रूपये का प्राक्कलन प्रशासनिक अनुमोदन हेतु अभियंता प्रमुख पथ निर्माण, पटना को समर्पित किया गया था लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण लगभग 6 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक पुल का निर्माण नहीं हुआ है, यदि हां, तो सरकार ऐसे दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उक्त नदी पर कब तक पुल निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?