Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1814Starred Question Listed

स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण।

श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा ) स्वास्थ्य 21 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत घाटकुसुम्भा प्रखंड के डीहकुसुम्भा पंचायत के ग्राम-सुजावलपुर एवं चेवाड़ा प्रखंड अन्तर्गत लोहान पंचायत के ग्राम-भलुआ में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण कार्य नहीं होने के कारण ग्राम के निवासियों को 10-12 कि०मी० लंबी दूरी तय कर ईलाज के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है, जबकि उस स्थान में भूंखड भी उपलब्ध है ;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा पत्रांक-109/2024, दिनांक-27.08.2024 एवं पत्रांक-209/2024, दिनांक-15.09.2024 द्वारा  विभागीय मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य पदाधिकारियों को स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण हेतु पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में वर्णित स्थानों पर स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण कराने का विचार रखती है,  हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यो ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
21 मार्च, 2025
Member
श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Vijay Kumar (169)
Vijay Kumar (169)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Sheikhpura - Sheikhpura (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Jun 1978