क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत गोह प्रखण्ड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप मे उत्क्रमित करने के लिए सभी मानको को पूरा करता है;2. क्या यह बात सही है कि गोह से औरंगाबाद की दूरी 70 किमी0 से अधिक है तथा गोह प्रखंड का मुख्यालय है जहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उत्क्रमित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नही तो क्यों?