क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि प. चंपारण जिला सहित राज्य के सभी जिला में सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन एम0डी0ए0 हेतु स्वास्थ्य कर्मी को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ दवा देने का दायित्व है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त योजना से नरकटियागंज के स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कागजी खाना पूर्ति कर नरकटियागंज के आमजनो का योजना के लाभ से वंचित रखा गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार जनहित में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लाभ से नरकटियागंज की जनता को वंचित रखने वाले स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई करते हुए उक्त योजना का लाभ नरकटियागंज के आमजन तक पहुंचाने को विचार रखती है, यदि हां, तो कब तक नहीं तो क्यों?