क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत प्रखंड-अगिआंव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों का घोर अभाव है एवं मात्र 3 डॉक्टर हैं जिसमें से एक डॉक्टर को सदर अस्पताल, आरा में पदस्थापित कर दिया गया है, साथ ही कम्पाउडर, ड्रेसर और लैब टेकनीशियन पद भी खाली है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिससे मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगिआंव में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने एवं मानक के अनुसार डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों की नियुक्ति का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?