क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के खजौली प्रखण्ड के चतरा गवरौड़ा उत्तर पंचायत वार्ड संख्या-01 में कब्रिस्तान की घेराबंदी अबतक नहीं की गई है , जिसके कारण असामाजिक तत्व कब्रिस्तान पर से आया जाया करते हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के बीच कभी-कभी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है,;यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तानों को प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?