क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग से बाबा बानेश्वर मंदिर देवना की ओर जाने वाली पथ की चौड़ाई कम है, इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर सरकार के द्वारा महोत्सव का भी आयोजन करवाया जाता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते है, जिससे सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ की चौड़ीकरण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?