क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के चेवाड़ा प्रखंड अन्तर्गत डुंडी नदी का जीर्णाेंद्धार का कार्य सोहदी से लेकर एकाढ़ा होते हुए चेवाड़ा तक नहीं कराने के कारण हजारों एकड़ में लगी फसल प्रत्येक वर्ष पानी के अभाव में बर्बाद हो जाती है ;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा अपने पत्रांक-401/2024, दिनांक-30.10.2024 को विभागीय मंत्री एवं अन्य वरीय पदाधिकारी को पत्र देने के बावजूद भी अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त नदी का जीर्णाेंद्धार कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?