क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला अंर्तगत पिपटा प्रखंड के ग्राम पंचायत रामनगर वार्ड नं 13 अनिल मंडल के मुर्गी फार्म से भाया आंगनबाडी केंद्र पक्की सड़क से पूरब होते हुए अंगद यादव के घर तक जानेवाली सड़क कच्ची रहने के कारण आमलोगों को आवागमन में कठिनाई होती एवं बरसात के दिनों में जल जमाव के कारण यातायात पूर्णत: बंद हो जाता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त पथ का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?