क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला अंतर्गत बखरी विधान सभा में बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर महेशवारा, पहसारा, कमलपुर, छतौना, बागर सिसौनी समसा होते हुये परिहारा एवं बहुआरा तक कालीकरण नहीं होने से लाखों लोंगो को आवागमन में परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त बांध का कालीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?