क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत प्रखंड औराई के पंचायत धरहरवा ग्राम हनुमाननगर मनुषमारा नदी पर एवं पंयायत राजखंड दक्षिणी ग्राम कोकिलवारा जामदाहा नदी पर पुल नहीं है, जिसके कारण सैकड़ों परिवार एवं हजारों लोग चचरी एवं नाव से आवागमन करते है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त जगहों पर कबतक पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?