क्या मंत्री, जल संसाधान विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे - क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बासोपट्टी प्रखण्ड के छतौनी से वछराजा नदी सिरियापुर में बछराजा नदी तक जानेवाली खिरहर वितरणी में सिम्हाटोल के निकट फाटक नहीं रहने से 400 एकड़ जमीन सिंचाई से वंचित हो जाता हैं, जिससे किसानों के उपज पर प्रतिकूल असर पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त वितरणी में कब तक फाटक का निर्माण कराकर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध् कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?