क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत गौनाहा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मठ मंझरिया के अमोलवा ग्राम में पंडई नदी पर पुल नही होने के कारण स्थानीय लोगों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार पंडई नदी पर एक आधुनिक पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?