क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलानतर्गत पोठिया प्रखंड के कोलथा पंचायत में पीएमजीएसवाई रोड नन्हागुड़ी हाजी जमाल के घर से नन्हागुड़ी वार्ड नं0 3 में समिति मो. हुसैन के गांव तक पक्की सड़क नहीं रहने के कारण आमजनों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त् सड़क के निर्माण का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?