क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत जोकीहार प्रखण्ड में बकरा नदी पर बाढ़ रोधक कार्य नहीं होने के कारण बेलवा वार्ड नं0-8, वार्ड नं0-9, फटका टोला, दियारी घोरमा सहित 12 से अध्कि स्थानों पर नदी से कटाव हो रहा है, जिसके कारण उक्त स्थान पर जानमाल की काफी हानि हो रही है, यदि हॉ, तो सरकार उक्त नदी पर कबतक बाढ़ रोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?