क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत पलासी प्रखण्ड में स्थित पलासी अस्पताल में एक्स-रे मशीन चलाने हेतु टेक्निशयन नहीं होने के कारण रोगियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार अस्पताल में रिक्त पद पर कब तक एक्स-रे टेक्निशयन को पदस्थापित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?