क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला कोसी नदी का उद्गम होने के कारण प्रतिवर्ष बाढ़ आने कारण प्रतिवर्ष बाढ़ से क्षतिग्रस्त पथों का पुर्ननिर्माण एवं मरम्मति कार्य कराये जाते हैं;2. क्या यह बात सही है कि अभियंता प्रमुख ग्रामीण कार्य विभाग पटना के ज्ञापांक 3724 दिनांक 18.07.2023 के आलोक सभी अधीक्षण अभियंता एवं सभी कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमंडल, ग्रामीण कार्य लिखे पत्र के तहत् अररिया जिला के अभियंता द्वारा 2023-24 में प्रमंडल अररिया में ग्रामीण कार्य विभाग के कुजरी से सोह्न्दर पथ एवं रानी चौक से रानी वस्ती PWD से पत्थर वाडी बिर वाडी तक की सड़कों के पुर्ननिर्माण एवं मरम्मति कार्य कराये गये लेकिन संवेदको को अभी तक कराये गये कार्यो का भुगतान नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त जिलों में सड़को का पुर्ननिर्माण एवं मरम्मति कार्य कराने वाले संवेदको का भुगतान कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?