क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत बरौली प्रखण्ड के ग्राम देवापुर, गंडक नदी से निकलकर प्यारेपुर एन.एच-27 पार कर कोटवां गॉव होते हुए आगे तक जाने वाली नहर कृषि कार्यों हेतु निर्माण कराई गई थी;2. क्या यह बात सही है कि उक्त नहर देवापुर बरौली पीच रोड पार कर कोटवां में जाने के बाद अतिक्रमित हो गयी है, जिससे इसका अस्तित्व समाप्त हो गया है और प्रतिवर्ष इस नहर के सफाई के नाम पर सरकारी पैसों का दुरूपयोग विभाग द्वारा लगातार कई वर्षों से किया जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त नहर पर हुए अतिक्रमण को हटवाने एवं सरकारी धन का दुरूपयोग करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?