क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तर्गत पातेपुर प्रखंड के बलिगांव पंचायत के ग्राम गन्नीपुर भानपुर मुख्य सड़क सन्नीदेव मंदिर से अग्रैल पंचायत के भंगहा टोला तक की सड़क जर्जर है, जिस कारण आमजनों को इस सड़क से आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हां तो सरकार इस सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?