क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखंड डोभी के ग्राम पंचायत-खराँटी के ग्राम-गोईठामीठा में इनबोरबा नदी में विभाग के द्वारा सिंचाई हेतु बांध का निर्माण कराया गया था, जिसके साथ एक कच्चे नहर का निर्माण भी किया गया था जिससे आस-पास के ग्राम-गोईठामीठा, खराँटी, मौलानगर, केन्दुआडीह, गोसाईडीह, खरौंधी, जेहलडीह, महकमपुर, बभनदेव की करीब 5000 एकड़ जमीन को सिंचाई उपलब्ध होती थी, लेकिन नहर का कंक्रीट लाइनिंग नहीं रहने के कारण कृषक वर्ग को सिंचाई लाभ नहीं मिल पा रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त बांध का जीर्णोधार एवं नहर पर कंक्रीट लाइनिंग, कल्वेर्ट, क्रॉस ड्रेनेज एवं स्लुइस गेट का निर्माण कराकर किसानों को सिंचाई का लाभ पहुचाने का विचार करती है, नहीं तो क्यों ?