क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत प्रखण्ड बाजपट्टी, ग्राम+पो0-बाचोपट्टी नरहा वार्ड नं0-5 पूरवारी टोला हनुमान मंदिर के निकट से उत्तर दिशा में अमाना (सुरसण्ड) की ओर जाने वाली सड़क में संगही नदी पर पुल नहीं होने के कारण हजारों लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क में संगही नदी पर हाईलेवल पुल बनाने का कबतक विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?