क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला के प्रखंड- फतेहपुर, ग्राम पंचायत- चरोखरी के ग्राम - बोदर - ढुब्बा के बीच पैमार नदी पर ग्राम पंचायत -जयपुर के ग्राम-केशोडीह-देवठीका के बीच ढ़ाढर नदी पर पुल नहीं होने से आमजन को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पडता है; यदि हाँ, तो सरकार बोदर- ढुब्बा के बीच पैमार नदी पर एवं केशोडीह- देवठीका के बीच ढाढर नदी पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?