स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 12 जनवरी 2025 को प्रकाशित "ग्रामीण क्षेत्रों में इस साल बनेंगे एक हजार पुल " शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार बेहतर यातायात के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में इस साल मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत एक हजार पूलों का निर्माण करने का निर्णय लिया है;2. क्या यह बात सही है कि केवटी विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड केवटी के कोठिया एवं प्रखंड सिंघवाडा के टेक्टार पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में बागमती नदी पर अभी भी लोगों का आवागमन का सहारा एक मात्र चचरी का पुल है;3. क्या यह बात सही है कि बाढ़ के समय में चचरी का पुल टूट जाने से कई महीनों तक आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन बाधित रहता है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थान पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण करने का विचार रखती है, हॉं तो कबतक, नहीं तो क्यों ?