क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि मोतिहारी जिला मुख्यालय से पकड़ीदयाल अनुमंडल एवं शिवहर जिला जोड़नेवाला पहूंच पथ लगभग 03 किमी0 काफी संर्कीण होने के कारण आये दिन दुर्घटना व जाम की समस्या बनी रहती है, जिस संदर्भ में स्थानीय अभियंता द्वारा विभाग को प्राक्कलन के साथ प्रतिवेदित किया गया है; यदि हाँ , तो सरकार पकड़ीदयाल अनुमंडल एवं शिवहर जिला जोड़नेवाला मधबनीघाट पुल के पहूंच पथ का चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार सरकार रखती है, नहीं तो क्यों ?